मुख्य समाचार

सुपर 30 फिल्म को बिहार सरकार ने किया टैक्स फ्री 

पटना/15.07.19। सुपर 30 फिल्म को बिहार सरकार ने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 16 जुलाई से बिहार के सभी सिनेमा हाॅल में फिल्म टैक्स फ्री दिखाई जायेगी। टैक्स लेने वाले सिनेमाघरों पर कार्रवाई होगी।  

सुपर 30 फिल्म पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार कीे जीवनी पर आधारित फिल्म है। देश के सिनेमा घरों में फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। डिप्टी सीएम सपरिवार उसी दिन फिल्म देखने गये थे। मीडिया कर्मियों के फिल्म को टैक्स फ्री करने के सवाल पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया था।      
 


संबंधित खबरें