पटना/15.07.19। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के 16 प्रतिभागियों को राज्यपाल लालजी टंडन ने पुरस्कृत किया। ज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय युवा कौशल दिवस महोत्सव के समापन पर प्रतिभागियों को कृषि क्षेत्र के पांच ट्रेड में पुरस्कार दिया गया। कौशल विकास प्रतियोगिता में पांच को स्वर्ण, छह को रजत एवं पांच को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागी थे।
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पदक मिलने पर बधाई दी है। इस अवसर पर बीएयू के कुलपति डाॅ अजय कुमार सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ आरके सोहाने, कुलसचिव डाॅ एम.हक एवं उप निदेशक प्रशिक्षण डाॅ अभय मानकर समेत विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।