मुख्य समाचार

बाढ़ग्रस्त जिलों में सात आईएएस अधिकारी तैनात 

पटना/16.07.19। उत्तर बिहार के बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत एवं बचाव कार्य को देखते सात आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी 2018 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी हैं। 

काथवते मयूर अशोक को शिवहर, वैभव श्रीवास्तव को सीतामढ़ी, निखिल धनराज निप्पणीकर को मोतिहारी, नितिन कुमार सिंह को मधुबनी, अम्रिषा बैन्स को अररिया, अभिषेक रंजन को सुपौल एवं आशुतोष द्विवेदी को पूर्णिया का सहायक समाहर्ता बनाया गया है।  

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रामशंकर की तैनाती 31 जुलाई तक कटिहार में की गई है। कटिहार भी बाढ़ से प्रभावित हैै। फिलहाल वह सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव हैं।  


संबंधित खबरें