नई दिल्ली/16.07.19। बांका जिले के सिझुआ गांव (अमरपुर प्रखंड) की किसान सविता को पंडित दीन दयाल उपाध्याय श्रेष्ठ किसान का पुरस्कार मिला है। पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया। पुरस्कार स्वरूप पचास हजार राशि दी गई । कृषि विज्ञान केंद्र बांका से सविता ने पशुपालन क्षेत्र में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण प्राप्त किया है।