नई दिल्ली/पटना/16.07.19। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी से आज नई दिल्ली में मिला। अध्यक्ष केपीएस केसरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सड़क परिवहन विशेष कर चार एवं छह लेन सड़कों की उपलब्धता एवं प्रस्तावित हल्दिया-इलाहाबाद जलमार्ग को शीघ्र पूरा करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से बिहार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास एवं उनसे जुड़ी विभिन्न चुनौती एवं समस्याओं पर भी चर्चा की। साथ ही उन्हें बीआईए आने का निमंत्रण भी दिया।
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्रालय के बैंकिंग प्रभाग के अपर सचिव रवि मित्तल, आंतरिक व्यापार एवं उद्योग सवंर्द्धन मंत्रालय के सचिव रमेश अभिषेक तथा विदेश व्यापार विभाग के महानिदेशक आलोक वर्धन चतुर्वेदी से मुलाकात की। अधिकारियों से राज्य के उद्योग से जुड़े कई मसलों पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एसपी सिन्हा, संजय गोयनका, सुनील सिंह, महासचिव एमपी बिदासरिया, सदस्य मनीष तिवारी, सुजय सौरभ, आशिष रोहतगी, केपी भावसिंहका एवं बीएन चौबे हैं।