नई दिल्ली/पटना/17.07.19। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मिलकर बिहार के औद्योगिक विकास पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति ने देश के विकास दर लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास की आवश्यकता जतायी। उपराष्ट्रपति ने एसोसिएशन के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि पटना आने पर वे बीआईए परिसर जरूर आयेंगे।
बीआईए प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर 16 जुलाई से दिल्ली में है। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह एवं गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भी राज्य के विकास एवं मंत्रालय से जुड़े बिन्दुओं पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मिनहाज आलम से भी मिला।
11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष केपीएस केसरी, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, महासचिव एमपी बिदासरिया, पूर्व अध्यक्ष एसपी सिन्हा, संजय गोयनका, सुनील सिंह, सदस्य मनीष तिवारी, सुजय सौरभ, आशिष रोहतगी, केपी भावसिंहका एवं बीएन चौबे हैं।