पटना/21.07.19। समस्तीपुर केे सांसद 57 वर्षीय रामचंद्र पासवान का निधन रविवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली में हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। पटना के दीघा घाट पर सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। वह केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के छोटे भाई थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे सरल स्वभाव के और मिलनसार थे। अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री ने आत्मा की शांति एवं उनके परिजन और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि चार बार सांसद निर्वाचित होने वाले रामचंद्र पासवान हमेशा गरीब, वंचित एवं नौजवानों की चिंता करते थे। वे जमीन से जुड़े नेता थे।