पटना। रोटरी नेक्स्टजेन पाटलिपुत्र की नयी कार्यकारिणी ने समाज सेवा का संकल्प लिया। रोटरी इंटरनेशनल के संजय खेमका ने सभी को शपथ दिलायी। कार्यकारिणी में अध्यक्ष उमंग रिटोलिया, सचिव सागर मोर एवं कोषाध्यक्ष साकेत बगड़िया हैं।
होटल मौर्या में आयोजित समारोह में क्लब ने ठंडे पानी की मशीन, एक दिव्यांग युवक एवं महिला को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी। ट्राई साइकिल से वे जोमेटो कंपनी के जरिये व्यापार कर अपना परिवार चला सकेंगे । क्लब के सभी सदस्य 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। क्लब की स्थापना पिछले साल रोटरी पाटलिपुत्र के विपिन चाचन एवं वीणा जैन के प्रयास से हुई थी।
सदस्यों में अंकित गुप्ता, अभिषेक बिदासरिया, डाॅ रवि प्रकाश, अनुभव कुमार, आशीष अग्रवाल, हर्ष कुमार, कुणाल डालमिया, ऋषभ अग्रवाल, उज्ज्वल सर्राफ, उत्सव, विवेक जैन, यमन, गौरव, श्रीनाथ बंका, अमित टिबरेवाल एवं राहुल खेमका हैं।

अध्यक्ष उमंग रिटोलिया ने कहा कि हमारा जोर स्लम क्षेत्र के बच्चे को शिक्षित, दस दिव्यांगो को स्वावलंबी एवं स्लम क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय पर महिलाओं के लिए नैपकिन मशीन की उपलब्धता पर रहेगा ।
संजय खेमका ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल ने नीचे तबके के बच्चों को शिक्षित, हर गांव में स्वच्छता पर जोर एवं टीबी जैसी बीमारी को भगाने का संकल्प लिया है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गोपाल खेमका ने कहा युवाओं का क्लब एक दिन काफी ऊंचाई पर जायेगा।
छह नये सदस्यों के साथ क्लब के सदस्यों के संख्या 46 हो गयी है। मंच संचालन दीप शिखा मोर, नुपुर अग्रवाल, रश्मि बगड़िया एवं योशिता जैन ने किया। इस मौके पर ए.एन. काॅलेज के प्राचार्य प्रो.एस.पी.शाही, सुनीत चंद्रा एवं नवीन गुप्ता समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे ।