पटना। आयकर विभाग 24 जुलाई को 159 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय पटना (बिहार-झारखंड) कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। शुभारंभ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एस.डी.झा करेंगे।
अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए 23 जुलाई को कराधान विषय पर निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी। 24 जुलाई को पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।