पटना/24.07.19। मधुबनी के लौकही अंचल के महादेव गांव में 22 जुलाई को मिले संभावित उल्का पिंड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवलोकन किया। एक अणे मार्ग में अवलोकन में पाया गया कि पिंड में चुंबकीय शक्ति है। इसका वजन लगभग 13 किलोग्राम है।

मुख्यमंत्री ने संभावित उल्का पिंड का अध्ययन कराने का निर्देश दिया। लोगों के देखने के लिए इसे फिलहाल बिहार म्यूजियम में रखा जायेगा। बाद में इसे सांइस म्यूजियम में हस्तांतरित किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव हरजोत कौर, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, ओएसडी गोपाल सिंह, अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह उपस्थित थे।