मुख्य समाचार

जीएसटी को सिलेबस में शामिल करने की मांग

नई दिल्ली/पटना। काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सिलेबस में जीएसटी को शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में कैट ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखा है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश में जीएसटी के कार्यान्वयन के साथ अप्रत्यक्ष कराधान प्रणाली में काफी बदलाव आया है। स्कूल और कॉलेजों में कराधान की पढ़ाई पुराने सिस्टम पर हो रही है। 

बिहार कैट अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं महासचिव डाॅ रमेश गांधी ने भी प्लस टू , कॉलेज, सीए और सीएस की पढ़ाई में अनिवार्य रूप से जीएसटी को शामिल करने की बात पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को महुआ (वैशाली) में ’व्यापारी संग संवाद’ कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं महासचिव प्रवीण खंडेलवाल शामिल होंगे।

साथ ही वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निराला, सीवान के मंसूर आलम, गया के सुदामा कुमार, जयनगर के प्रीतम बेेरोलिया, मुजफ्फरपुर के अश्विनी खत्री एवं पटना महानगर के प्रिंस कुमार भी  उपस्थित रहेंगे। शाम 6 बजे से बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स  पटना सभागार में पटना के प्रबुद्ध कारोबारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री परिचर्चा करेंगे।


संबंधित खबरें