पटना/28.07.19। महावीर वात्सल्य अस्पताल और मां वैष्णो देवी सेवा समिति को रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र ने समाज सेवा के लिए दूसरा एसी शव वाहन सौंपा। परिवहन सचिव संजय अग्रवाल की उपस्थिति में वाहन की चाबी सौंपी गई। वैष्णो देवी सेवा समिति वाहन संचालन में सहयोग जबकि महावीर वात्सल्य ने वाहन रखने के लिए जगह उपलब्ध करायी है।
रोटरी पाटलिपुत्र के इस कार्य से प्रभावित होकर परिवहन सचिव ने कहा कि इस तरह के वाहन को पूरे बिहार में लाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जायेगा। जीवन की अंतिम यात्रा अच्छे से हो। इसी सोच के साथ इन वाहनों को तैयार किया गया है।
क्लब पिछले पांच साल से इस कार्य में जुटा है। फिलहाल सुविधा पटना, पटना सिटी और दानापुर के लिए उपलब्ध है। मामूली सुविधा शुल्क देकर मोबाइल नंबर 9334101859, 9835077948, 9334116849, 9431039621 पर वाहन की बुकिंग की जा सकती है। शव को सुरक्षित रखने के लिए क्लब के पास दो डीप फ्रिजर बाॅक्स भी है।
इस कार्य में प्रकाश चौधरी, अंजु रूंगटा, सारिका राय, हिमांशु राय एवं महेश जैन ने सहयोग किया। मौके पर डाॅ शांति राय, डाॅ एसएस झा, आत्मा प्रकाश, क्लब की अध्यक्ष शिल्पी चाचन, सचिव अशोक बिदासरिया, अनिल रिटोलिया, वीणा जैन, नवीन गुप्ता, मुकेश हिसारिया, पीके अग्रवाल, मुकेश जैन, अमित मलकानी एवं एनके अग्रवाल मौजूद थे।