मुख्य समाचार

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद स्टेशन क्षेत्र में चला अभियान 

पटना/29.07.19। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पटना जंक्शन के समीप न्यू मार्केट एरिया में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जंक्शन से जीपीओ गोलंबर तक सैकड़ों अस्थायी दुकान तोड़ने के साथ सामान भी जब्त किये गये। अभियान के दौरान कमिश्नर आरएल चोंग्थू, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक एवं ट्रैफिक एसपी एके पांडेय भी मौजूद थे। 

राजधानी की जन समस्याओं को लेकर हाईकोर्ट ने 27 जुलाई को विशेष अदालत लगायी थी। संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन की कार्यशैली पर टिप्पणी के साथ कोर्ट ने सख्त निर्देश दिये हैं। 3.20 घंटे तक चली सुनवाई में चीफ जस्टिस एपी शाही ने कहा कि वेलफेयर स्टेट में जनता को सुविधा देना सरकार का काम है। इस मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।   

आज चले अभियान के दौरान पटना प्रमंडल के कमिश्नर ने पथ निर्माण विभाग को सड़क पर बह रहे पानी को बंद करने, टूटी सड़क की मरम्मत, पेसू को सड़क किनारे लटक रहे बिजली तार को ठीक करने एवं अनावश्यक बिजली के खंभों को हटाने का निर्देश दिया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में बाधा उत्पन्न करने वालों पर एफआईआर होगी। दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए गठित धावा दल को तत्परता से कार्य करने का निर्देश मिला। 
 


संबंधित खबरें