पटना/ 31.07.19। मिथिला पेंटिंग और सुजनी कला की शिल्पी कर्पूरी देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी के निधन से कला का एक युग समाप्त हो गया। मिथिला पेंटिंग और सुजनी आर्ट को दुनिया में एक नया आयाम देने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से कला क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है।
90 वर्षीया कर्पूरी देवी का निधन 29 जुलाई की देर रात मधुबनी में हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। बिहार सरकार ने उन्हें 1980-81,83 में और भारत सरकार ने 1986 में सम्मानित किया था। अमेरिका, जापान एवं फ्रांस समेत कई देशों में उन्होंने अपनी कला की पहचान छोड़ी है।