पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव आयेगा। राज्यसभा में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल 2019 पास होने पर उन्होंने कहा कि देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए यह अत्यंत जरूरी था। इस बिल से भ्रष्टाचार भी कम होगा।
मेडिकल रिसर्च की पढ़ाई बेहतर होने से इसका लाभ जनता का मिलेगा। भारत की स्वास्थ्य नीति 2017 के आधार पर सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय कटिबद्ध है।