मुख्य समाचार

सात आईएएस अधिकारियों का तबादला 

पटना/02.08.2019। राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबादला एवं एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर पटना प्रमंडल आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पटना प्रमंडल के आयुक्त राॅबर्ट एल चोंग्थू छपरा प्रमंडल के आयुक्त बनाये गये हैं। 

पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रवि मुनभाई परमार अब पूरी तरह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का काम देखेंगे। उनके पास कला-संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। राजस्व पर्षद के अपर सदस्य उदय सिंह कुमावत पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव होंगे। 

सामान्य प्रशासन विभाग में कार्यरत एन. सरवण कुमार कृषि विभाग में सचिव, श्रमायुक्त गोपाल मीणा लघु जल संसाधन विभाग में अपर सचिव, संजय दूबे ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव एवं श्याम बिहारी मीणा आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव बनाये गये हैं। 
 
 


संबंधित खबरें