मुख्य समाचार

आनंद विकलांग अस्पताल में ऑपरेशन शिविर पांच तक  

पटना। भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल में दिव्यांगों के लिए ऑपरेशन  शिविर पांच अगस्त तक है। बड़ी पहाड़ी स्थित अस्पताल में 114वें निःशुल्क शिविर का आयोजन हो रहा है। शिविर में आस्ट्रिया के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ अर्नेस्ट आर्थर की टीम इस कार्य में जुटी है। डाॅ अर्नेस्ट लोअर लिंब के विश्वस्तरीय विशेषज्ञ हैं। 

ऑपरेशन शिविर के प्रायोजक बालमुकुंद टीएमटी एवं राधारानी महिला ग्रुप हैं। कंपनी ने संस्थापक गोपाल कृष्ण कानोडिया की स्मृति में पोलियो पीड़ित मरीजों के लिए शिविर का आयोजन किया है।

मरीजों की जांच एवं सर्जरी में अस्पताल के डाॅ रवि खंडेलवाल एवं डाॅ एसएस झा सहयोग कर रहे हैं। विकलांग अस्पताल के महासचिव विमल जैन, ट्रस्टी संजय ड्रोलिया, रेखा कसेरा एवं अमर कसेरा, भारत विकास परिषद के राकेश कुमार, उदय चंद गुप्ता, रवि कुमार एवं इंडोलाइट के रवि रंजन भी इस मौके पर मौजूद थे।            
  


संबंधित खबरें