मुख्य समाचार

इंडिगो 10 अगस्त तक श्रीनगर से दूरी के आधार पर लेगी किराया 

नई दिल्ली। विमानन कंपनी इंडिगो ने 10 अगस्त तक श्रीनगर हवाईअड्डे से रवाना होने वाली उड़ानों के लिए दूरी के हिसाब से किराया तय किया है। दूरी आधारित किराया ऐसे समय लागू किया गया है जब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकी खतरे का हवाला देते हुए अमरनाथ तीर्थयात्री और पर्यटकों को घाटी छोड़ने के लिए कहा है। 

विमानन कंपनी ने कहा है कि 10 अगस्त तक श्रीनगर हवाईअड्डे से 500 किलोमीटर की यात्रा पर अधिकतम 6,000 रुपये लगेंगे । 501-750 किलोमीटर की यात्रा पर प्रति यात्री 7500 रुपये, 751-1000 किलोमीटर तथा 1001 से 1300 किलोमीटर पर क्रमश: 9000 रुपये और 12,000 रुपये अधिकतम किराया होगा। श्रीनगर हवाईअड्डे से 1300 किलोमीटर से अधिक के सफर पर 15,000 रुपये अधिकतम किराया तय किया गया है । इससे पहले एअर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ानों के अधिकतम किराये को घटाकर 7000 रुपये कर दिया है।
 


संबंधित खबरें