मुख्य समाचार

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को एम्स में एडमिट कराया गया है। सांस की तकलीफ एवं छाती में दर्द की शिकायत के बाद वे कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार जेटली की निगरानी कर रही है। टीम में एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स जाकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 66 वर्षीय जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। हाल ही में उनका किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। एक देश-एक कर यानी जीएसटी व्यवस्था को लागू करने में उनका अहम योगदान रहा है। 
 


संबंधित खबरें