मुख्य समाचार

नेत्रदान करने वाले परिवार को सम्मानित करेगी समिति

पटना। अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य पर दधीचि देहदान समिति 11 अगस्त को अंग दान के लिए संकल्प लेने वालों एवं समाजसेवियों का एक समारोह विद्यापति भवन में आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर विगत एक वर्ष में नेत्रदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह का समय 11.45 से दो बजे तक है। 

साथ ही इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) तथा पटना मेडिकल काॅलेज- अस्पताल (पीएमसीएच) के नेत्र बैंक को उनकी उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया जायेगा। वैसे अस्पतालों को भी सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अंगदान के लिए मरीज के परिजनों को प्रेरित किया है।    

समिति के महासचिव विमल जैन ने बताया कि मानवीय संवेदना के कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, डिप्टी सीएम एवं समिति के मुख्य सरंक्षक सुशील कुमार मोदी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे। बिहार में अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए एक राज्यस्तरीय कमिटी गठन के लिए एक विशेष बैठक भी होगी।
 


संबंधित खबरें