मुख्य समाचार

हीरो इलेक्ट्रिक ने लांच किये दो नये ई-स्कूटर

नई दिल्ली। हीरो इलेक्ट्रिक ने दो नये ई-स्कूटर ऑप्टिमा ईआर और एनवाईएक्स ईआर (एक्सटेंडेड रेंज) को भारतीय बाजार में 19 अगस्त को लांच किया। इनकी शोरूम कीमत 68,721 रुपये और 69,754 रुपये है। नये स्कूटर हीरो के सभी इलेक्ट्रिक डीलर के पास उपलब्ध हैं। 

हीरो इलेक्ट्रिक इंडिया के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा कि ई-स्कूटर को लेकर लगातार फीडबैक मिल रहे थे। ऑप्टिमा ईआर एवं एनवाईएक्स ईआर के साथ हम सभी मुद्दों को सुलझा रहे हैं। ये प्रदर्शन के लिहाज से काफी बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि फेम-2 से मिलने वाले फायदों की वजह से भी कंपनी किफायती दाम पर ई-स्कूटर पेश कर सकी है। 

ई वाहनों के प्रयोग बढ़ने से ईंधन पर निर्भरता कम होगी। अभी देश में खपत का 84 फीसदी कच्चा तेल आयात करना पड़ता है। सरकार भी ई वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की रियायत दे रही है।     
 


संबंधित खबरें