मुख्य समाचार

दो सितंबर से सजेगा लाल बाग के राजा का दरबार

पटना। लाल बाग के राजा का दरबार पटना में 2 सितंबर से सज रहा है। श्रद्धालु लाल बाग के राजा के साथ अष्ट विनायक के भी दर्शन करेंगे। हर साल की तरह महाराष्ट्र मंडल (दारोगा प्रसाद राय पथ) में इसकी तैयार चल रही है। लाल बाग के राजा हीरा एवं अन्य रत्न जड़ित मुकुट से सुशोभित होंगे। गणपति की प्रतिमा मुंबई से आ गई है। 

सात दिवसीय गणेश उत्सव 8 सितंबर तक चलेगा। महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोसले ने बताया कि 2 सितंबर की सुबह 10 बजे प्रतिमा की स्थापना के साथ उत्सव शुरू हो जाएगा। प्रशांत जहांगीरदार मुख्य पुजारी हैं। सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। हर साल भगवान गणेश की प्रतिमा में कुछ विशेष ऋंगार किये जाते हैं । इस बार के आकर्षण पुणे के श्री अष्टविनायक हैं। अष्टविनायक आठ स्थान के गणेश की स्वयंभू प्रतिमाओं का एक साथ नामकरण है।   

5 सितंबर की रात आठ बजे से भजन संघ्या, 6 सितंबर को हल्दी-कुमकुम एवं 8 सितंबर को महाप्रसाद वितरण के बाद 4 बजे से गणपति की शोभायात्रा निकलेगी। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए घोड़े के रथ पर सवार प्रतिमा का विसर्जन कलेक्टेरिएट घाट पर होगा। 

विसर्जन यात्रा की शोभा मुंबई की आम्ही झाझ पथक की टीम बढ़ायेगी। टीम में अधिकतर महिलाएं होंगी। यात्रा में शामिल लोगों को मराठी पगड़ी बांधने सांगली से मच्छिंद्र कनसे आ रहे हैं। 

गणपति उत्सव को सफल बनाने में विजय पाटिल, महादेव कणसे, विट्ठल घोडके, राजेंद्र पवार, मल्लिकार्जुन अडले, विजय बाबर, संतोष पवार, आनंद पवार, विजय पाटिल, सुभदा कुलकर्णी, संतोष देवकर, शंकर किर्दत, सदाशिव गायकवाड, ओंकार पवार, तानाजी पवार, प्रदीप पाटिल, सुनील शिंदे, संजय पाटिल, देवेंद्र रोडयाल समेत महाराष्ट्र मंडल की पूरी टीम जुटी है।  
 


संबंधित खबरें