मुख्य समाचार

बीएयू में क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार समिति की बैठक 

सबौर (भागलपुर)/02.09.19 । बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति (जोन-3ए) की बैठक हुई। बैठक में जोन 3 ए के पांच जिलों भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय एवं शेखपुरा के किसान एवं कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना एवं उनका निराकरण था। साथ ही यदि कोई नई बात सामने आती है, तो उस पर रिसर्च पर जोर दिया गया। किसानों के अधिकतर सवाल आम, केला, अमरूद, मक्का, मसूर, सरसों, गेहूं, चना, बैगन एवं मटर फसल से जुड़े थे। 

बिहार कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ आर.पी.शर्मा ने पिछले साल की बैठक में किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण से सबंधित रिपोर्ट पेश की। बैठक में विश्वविद्यालय के निदेशक, प्रसार शिक्षा, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र, सभी विभागाध्यक्ष एवं संबंधित संकाय सदस्य उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें