मुख्य समाचार

मंगोलिया हिंदू-बौद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम 

पटना। मंगोलिया में 6-8 सितंबर 2019 अंतरराष्ट्रीय हिंदू-बौद्ध धर्म सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन्हें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सदस्य मनोनीत किया है। सम्मेलन को आर्ट ऑफ लिविंग के श्री रविशंकर, स्वामी अवधेशानंद गिरि, चिन्मयानंद मिशन एवं श्री गुरुमूर्ति समेत हिंदू और बौद्ध धर्मों के विद्वान संबोधित करेंगे।

तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय हिंदू-बौद्ध धर्मों की वैश्विक पहल : संघर्ष का परिहार एवं पर्यावरण चेतना है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, धर्म गुरु दलाई लामा, मंगोलिया के प्रधानमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रपति भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा रखेंगे। 

भारत और जापान के प्रधानमंत्री की पहल पर आध्यात्मिक उपदेश से विश्व की वर्तमान चुनौतियों का मुकाबला करने के उद्देश्य से तीसरा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले जापान एवं यांगून में सम्मेलन हुआ था। मंगोलिया सम्मेलन में मंगोलिया, श्रीलंका, नेपाल, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमार एवं कंबोडिया देशों के बौद्ध धर्मावलंबी भाग लेंगे। 
 


संबंधित खबरें