मुख्य समाचार

बिहार उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक दिवस पर बिहार उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बांका के डीएम ने गणित और विज्ञान में उन्नयन कार्यक्रम शुरू किया था, जो काफी कारगर एवं प्रभावी साबित हुआ। इसके प्रेजेंटेशन देखने के बाद मैंने इसे सभी विषयों में लागू करने का निर्देश दिया। उन्नयन कार्यक्रम को केंद्र ने भी पुरस्कृत किया है।

मुख्यमंत्री एसके मेमोरियल हॉल में शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। देश के पहले उप राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उन्होंने नमन किया। शिक्षकों से आह्वान करते हुए सीएम ने कहा कि आप अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ पालन करें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा के साथ नई पीढ़ी आगे बढ़ेगी। 

बिहार का शिक्षा बजट 2005-06 के 4261 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018-19 में 32126 करोड़ रुपये हो गया है। बिहार ज्ञान की भूमि रही है और ज्ञान की भूमि पर यदि हमारे बच्चे नहीं पढ़ सकेे, तो यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ 2018 में शिक्षक कल्याण कोष में अधिकतम राशि जमा करने वाले नालंदा, पश्चिम चंपारण एवं पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित किया। समारोह को शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने भी संबोधित किया। 
 


संबंधित खबरें