मुख्य समाचार

महाराष्ट्र मंडल ने नम आंखों से गणपति को दी विदाई

पटना/08.09.19। श्रद्धालुओं की नम आंखों ने गणपति बप्पा को विदा किया। शोभा यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया, पुढय वर्षी लोकार्या से मार्ग गूंज उठा। महाराष्ट्र मंडल के सात दिवसीय गणपति उत्सव का आज समापन हो गया। विशेष पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद वितरण के बाद गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा दारोगा प्रसाद राय स्थित पूजा स्थल से निकली। बेली रोड, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य रोड, पीरमुहानी, ठाकुरबाड़ी रोड एवं बाकरगंज होते हुए यात्रा कलेक्टरेएिट घाट पर समाप्त हुई। 

मार्ग में मुंबई से आये गजानन झांझ पथक के कलाकारों ने समा बांध दिया। कलाकारों के जिम्नास्टिक और लेझिम के प्रयोग देखकर सभी मंत्रमुग्ध थे। दल में 10 महिला कलाकार भी थीं। यात्रा में शामिल लोगों को मराठी पगड़ी बांधने का काम सांगली से आये मच्छिंद्र कनसे ने किया।

महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोसले ने बताया कि इस वर्ष गणेश उत्सव में कुछ विशेष आयोजन किये गये थे। मूर्ति की विशेष सजावट की गई थी। इनका मुकुट रत्न जड़ित था। लाल बाग के राजा के दरबार की सजावट के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से पुष्प मंगाये गये थे। प्रत्येक दिन विशेष श्रृंगार किया गया।

पूजनोत्सव के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, आरएसएस  के क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त चक्रधर, लोकपाल, वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी रचना पाटिल, डाॅ प्रतिमा वर्मा, आईबीजीए बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक वर्मा, कैट बिहार चैप्टर के चेयरमैन कमल नोपानी एवं कई गणमान्य ने गणपति को अपनी श्रद्धा अर्पित की।

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष वसंत सूर्यवंशी, विजय पाटिल, राजेंद्र पवार, संतोष पाटिल, महादेव कणसे, विट्ठल घोड़के, विजय बावर, विष्णु पाटिल, तानाजी पंवार, आनंद पवार, देवेन्द्र शेडयाल, वसंत सरगर, अशोक सोमन, संतोष देवकर, राजू पवार, संजय पाटिल, सीताराम शिंदे, अनिल गायकवाड, संजय देवकर, अमोल जाधव, सुभदा कुलकर्णी एवं संगीता किरदत्त समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें