मुख्य समाचार

गांधी मैदान में रावण दहन आठ अक्टूबर को, तैयारी शुरू 

पटना/13.09.19 । गांधी मैदान में आठ अक्टूबर (मंगलवार) को रावण दहन एवं नौ अक्टूबर को भारत मिलाप कार्यक्रम होगा। शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से शुरू है। दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि आज से रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतले का निर्माण शुरू हो गया। इस वर्ष रावण का पुतला 75 फीट, कुंभकरण का 70 एवं मेघनाथ का पुतला 65 फीट का बनेगा, जो पिछले साल से बड़ा होगा। रावण वध के दिन सामाजिक सौहार्द के लिए झांकी भी निकाली जायेगी। 
 
पुतला बनाने के लिए गया से मोहम्मद जफर अपने सहायक कलाकारों के साथ पटना आ गये हैं। गांधी मैदान में गेट नंबर 10 के समीप निर्माण हो रहा है। इससे पहले गांधी मैदान में वैदिक रीति से पंडित नवल किशोर मिश्र ने पूजा करायी। कलाकार मोहम्मद जफर ने हनुमान की पूजा श्रद्धा के साथ की। यह सौहार्द एवं गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल है। 

आज की पूजा में अध्यक्ष कमल नोपानी, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश बजाज, अजय गुप्ता, विकास सुरेका, राकेश मल्होत्रा, मुकेश नंदन एवं राजीव नंदन समेत कई लोग उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें