जयनगर (मधुबनी)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जयनगर सदस्यों ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से मुलाकात की। कारोबारियों ने भारत-नेपाल व्यापार के साथ सुरक्षा पर चर्चा की। सदस्यों ने उनसे बिहार के सुदूर क्षेत्र जयनगर आने का आग्रह किया। जयनगर में आयोजित कैट की बैठक में डीजीपी कुछ कारणों से नहीं आ सके थे, लेकिन उन्होंने अपना संदेश कारोबारियों को दिया था।
डीजीपी की अनुपस्थिति में दरभंगा के डीआईजी एवं मधुबनी एसपी बैठक में शामिल हुए थे। कैट बिहार के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष प्रीतम बोरोलिया, अरुण पूर्वे, कुलदीप एवं रंजीत गुप्ता समेत कई सदस्य थे। उन्होंने मिथिला पाग-दुपट्टा, मिथिला पेंटिंग, मखाना व धन्यवाद पत्र डीजीपी को भेंट किया ।