पटना। कम बारिश से राज्य के प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि वितरण का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया। प्रति परिवार 3000 रुपये की दर से उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान किया जायेगा।
पहले चरण में प्रभावित पंचायतों के 1,26,918 सत्यापित परिवारों को 38 करोड़ 7 लाख 54 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि जारी की गई। आईसीआईसीआई बैंक के जरिये सीधे लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजी गई। राशि 48 घंटे में उन्हें मिल जायेगी।
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अनुपम कुमार, अपर सचिव चंद्रशेखर सिंह एवं ओएसडी गोपाल सिंह समेत आपदा प्रबंधन विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।