मुख्य समाचार

दो डीएम एवं तीन एसपी का तबादला

पटना। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 19 आईएएस एवं पांच आईपीएस का तबादला किया है। तबादले में दो डीएम एवं तीन एसपी हैं। शिवहर के डीएम अरशद अजीज को गोपालगंज का डीएम, गोपालगंज के डीएम अनिमेश पराशर को राज्य खाद्य निगम का एमडी एवं सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव अवनीश कुमार सिंह को शिवहर का डीएम बनाया गया है। आठ एसडीओ का तबादला डीडीसी पद के लिए किया गया है। 

वैशाली के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को एसटीएफ में एसपी, जमुई के एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी को वैशाली का एसपी, डाॅ इनामुल हक मेंगनू को जमुई का एसपी, गोपालगंज के एसपी राशिद जमां को होमगार्ड का कमांडेंट एवं होमगार्ड के कमांडेंट मनोज तिवारी को गोपालगंज का एसपी बनाया गया है।              
 


संबंधित खबरें