मुख्य समाचार

वीरायतन की मीनू राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 

जमुई। तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन, लछुआड़ की दसवीं कक्षा की छात्रा मीनू मिश्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विशाखापत्तनम में नवंबर में होने वाले 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वह बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।  

मीनू को जमुई जिले के बेस्ट एथलीट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। पिता विजय मिश्रा बेटी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर खुश हैं। उन्होंने कहा आचार्यश्री चंदना जी के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ है। उम्मीद जतायी कि प्रतियोगिता में मीनू बिहार का नाम रौशन करेगी।   
 


संबंधित खबरें