पटना। बिहार उद्योग संघ के वार्षिक समारोह पर कई पुरस्कारों की घोषणा की गई। उद्योग मंत्री श्याम रजक ने पुरस्कार वितरित किया। एसपी जैन अवार्ड पटना डेयरी प्रोजेक्ट को राज्य में औद्योगिक क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए मिला। एसआर रूंगटा अवार्ड लघु उद्योग क्षेत्र में फार्मा कंपनी एस्कलिपियोस रेमिडिज प्रा. लि. को दिया गया। कंपनी ने राज्य में दवा निर्माण उद्योग में अपना ब्रांड स्थापित किया है।
डीपी साबू अवार्ड एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष नरसिंह जायसवाल को मरणोपरांत दिया गया। उनके पुत्र ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह अवार्ड किसी व्यक्ति या संस्था को राज्य के औद्योगिकीकरण एवं बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के लिए दी गयी प्रशंसनीय सेवा एवं कार्यों के लिए दिया जाता है।