मुख्य समाचार

शूरवीर भामाशाह की प्रतिमा का सीएम ने किया अनावरण     

पटना। शूरवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनाईचक स्थित पार्क में किया। राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के 2 सितंबर के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने दानवीर भामा शाह की प्रतिमा के अनावरण की घोषणा की थी। बिहार मारवाड़ी सम्मेलन एवं वैश्य महासभा के लोगों ने मुख्यमंत्री का पार्क में स्वागत किया। 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव, अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, विधायक संजीव कुमार चौरसिया, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह, राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बलराम प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, ओएसडी गोपाल सिंह, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फरक्का बराज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां से 16 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज कराया जा रहा है।


संबंधित खबरें