मुख्य समाचार

पूर्वज एवं शहीदों के लिए कृषि मंत्री ने की पूजा-अर्चना 

गया । फल्गु नदी के तट पर कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने अपने पूर्वजों के लिए तर्पण एवं पूजा-अर्चना की। साथ ही देश की सुरक्षा में शहीद वीर सैनिक, प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले अन्नदाता किसान एवं महान नेताओं की आत्मा की शांति के लिए भी तर्पण किया। डाॅ प्रेम ने भगवान विष्णु से देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली की कामना की। 

राज्य सरकार ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा, सफाई एवं नियमित बिजली की व्यवस्था की है। डीएम प्रतिदिन खुद इसकी माॅनिटरिंग कर रहे हैं। गया में प्रत्येक वर्ष होने वाले पितृपक्ष मेला में देश-विदेशों से लोग पूर्वजों की आत्मा के शांति के लिए बड़ी संख्या में तर्पण एवं पूजा के लिए आते हैं। 
 


संबंधित खबरें