पटना/27.09.19। एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीच्यूट (आद्री) के पुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। मुख्यमंत्री ने एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।
इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, जल संसाधन मंत्री संजय झा, आद्री के सदस्य सचिव शैबाल गुप्ता, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, जगजीवन राम शोध संस्थान के निदेशक श्रीकांत, आद्री के सदस्य समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।