पटना। दशहरा महोत्सव पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पटना प्रमंडल आयुक्त के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि अत्यधिक बारिश से आपदा की स्थिति उत्पन्न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है । सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एसके मेमोरियल हाॅल में होना था। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम 29 से 30 सितंबर एवं चार से पांच अक्टूबर था।