मुख्य समाचार

बीआईए भी राहत कार्य में जुटा

पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) राजेंद्र नगर क्षेत्र में खाने-पीने एवं अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति कर रहा है। इस कार्य में कई संस्था भी सहयोग कर रहे हैं। एसोसिएशन का कहना है कि संकट की घड़ी में सभी को एकजुटता के साथ सेवा करने की आवश्यकता है। 

जलजमाव से निजात के बाद प्रभावित इलाकों में बीमारी फैलने का खतरा है। इसके लिए तैयारी पहले से करने की जरूरत है। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फाॅगिंग नियमित होेनी चाहिए। सुरक्षा कारणों से बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल समेत कई परेशानी हो रही है। 

अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि एसोसिएशन अपने सदस्यों के माध्यम से जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। स्थिति सामान्य होने तक अभियान जारी रहेगा। इस कार्य में संघ के एमपी बिदासरिया, सुजय सौरभ, सुबोध गोयल, आरके चौधरी, मृणाल सिंह एवं कई सदस्य जुटे हुए हैं। 
 


संबंधित खबरें