मुख्य समाचार

पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसो. 

पटना। बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएसन (BETA) जलजमाव क्षेत्रों में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गया है। एसोसिएसन ने राजेंद्र नगर रोड 1, 2, 10, 11, 13 में दो हजार पैकेट दूध, दो हजार लीटर पेयजल, 100 पैकेट मच्छर से बचाव वाली अगरबत्ती का वितरण किया। 

एसोसिएसन के अध्यक्ष संदीप सर्राफ, सचिव अजय अग्रवाल, अनिल रिटोलिया, प्रकाश अग्रवाल ,प्रकाश पुगोलिया, उज्ज्वल सर्राफ, राजेश सिंह, आनंद मोहन, राकेश कुमार एवं रंजन ने एनडीआरएफ की मदद से पांच घंटे तक लगातार सामान बांटा। इस काम के लिए उन्हें तीन बोट मिले थे। संघ ने सहयोग के लिए एनडीआरएफ के प्रति आभार जताया। 

युवाओं की संस्था रोटरी पाटलिपुत्र नेक्स्टजेन प्रभावित क्षेत्रों के स्लम एरिया में पूरी-सब्जी वितरित कर रहा है। अदालतगंज, राजीव नगर, एलसीटी घाट, सैदपुर एवं सरिस्ताबाद स्लम एरिया में सामान बांटा गया। सामान बांटने का काम रॉबिन हुड आर्मी के सदस्यों ने किया। 

अध्यक्ष उमंग रिटोलिया, अभिषेक बिदासरिया, गौरव अग्रवाल, रिशा बिदासरिया, नुपुर अग्रवाल एवं संतोषा काॅम्प्लेक्स की महिलाओं ने खाने के पैकेट बनवाने में सहयोग किया। उमंग ने बताया कि अदालतगंज क्षेत्र के 250 लोगों की तकलीफ सुनने के बाद हमलोगों ने राहत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया।  
 


संबंधित खबरें