पटना। महासप्तमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा, दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा एवं डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

डाकबंगला रोड स्थित पंडाल में देवी दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद सीएम ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद रणवीर नंदन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्रा, नवयुवक दुर्गा संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार टोनी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।