मुख्य समाचार

सीएम ने चूनापुर एयरपोर्ट पर की समीक्षा बैठक      

पूर्णिया। बाढ़ प्रभावित बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया एवं समीप के क्षेत्रों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

सीएम ने पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पर रूक कर कटिहार एवं पूर्णिया के डीएम एवं जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को तीव्र गति से राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये। 

सीएम के प्रधान सचिव एवं भागलपुर के प्रभारी सचिव चंचल कुमार कल दो बजे से भागलपुर में कैंप कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं प्रधान सचिव चंचल कुमार साथ थे।
 


संबंधित खबरें