मुख्य समाचार

डेंगू से बचाव के लिए सीएम ने दिये निर्देश

पटना/09.10.19 । सूबे में डेंगू से बचाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में सीएम ने मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के साथ आज बैठक की। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू एवं चिकनगुनिया के मरीजों की मुफ्त जांच की व्यवस्था की है। पटना में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। पीएमसीएच एवं एनएमसीएच में 10 से 12 अक्टूबर तक डेंगू जांच शिविर लगेगा।       
 


संबंधित खबरें