हैदराबाद । डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज के चेयरमैन के. सतीश रेड्डी को 2019-2021 के लिए इंडियन फार्मास्यूटिकल अलायंस (आईपीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पेनेशिया बायोटेक के एमडी राजेश जैन उपाध्यक्ष बने रहेंगे। सतीश रेड्डी इससे पहले 2013-2015 के दौरान भी आईपीए के अध्यक्ष रह चुके हैं।
आईपीए के महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में भारतीय फार्मा उद्योग और मजबूत होगा। 2017-19 के लिए आईपीए के अध्यक्ष ग्लेनमार्क फार्मा के अध्यक्ष सह एमडी ग्लेन सलदन्हा थे। आईपीए का फोकस इनोवेशन, क्वालिटी और ग्लोबल रिसर्च पर है।