पटना। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी एवं उद्योग मंत्री श्याम रजक समेत कई गणमान्य ने श्रद्धांजलि दी । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं भजन कीर्तन किया।