मुख्य समाचार

बच्चे कल से फूल शर्ट-पैंट में जायेंगे स्कूल

पटना। पटना जिला के सभी स्कूल के बच्चे 14 अक्टूबर से फूल शर्ट एवं फूल पैंट पहनकर स्कूल जायेंगे। डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। इस सबंध में स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधन को भी निर्देश दिया गया है। 

डीएम के निर्देश में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन वर्तमान में निर्धारित स्कूल ड्रेस हाफ शार्ट एवं हाफ पैंट की बाध्यता को तत्काल समाप्त करें। साथ ही स्कूल परिसर के अंदर एवं बाहर की जगहों को साफ रखने, जमा पानी एवं गंदगी पर कीट नाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के लिए भी कहा गया है। 

जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से कहा किया है कि वे इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। डेंगू एवं चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं स्थिर पानी में पनपता है। 

इधर, जलजमाव से पीड़ित लोगों ने राजेंद्र नगर एवं दानापुर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। जलजमाव से हुई तकलीफ एवं नुकसान का लेकर पीड़ितों ने डिप्टी सीएम के राजेंद्र नगर स्थित आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। नगर निगम के बांकीपुर अंचल कार्यालय में भी लोगों ने अपने आक्रोश को व्यक्त किया।    


संबंधित खबरें