मुख्य समाचार

जलजमाव के कारणों की जांच के लिए बनी कमिटी 

पटना/15.10.19। पटना नगर क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से भारी जलजमाव के कारणों की जांच के लिए गृह विभाग ने चार सदस्यीय उच्च कमिटी गठित की है, जो एक माह में रिपोर्ट देगी। कमिटी के अध्यक्ष विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह हैं। सदस्यों में प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, एस. सिद्धार्थ एवं प्रत्यय अमृत हैं। 

कमिटी बारिश से पहले नालों की सफाई एवं जल निकासी के लिए पंप के रखरखाव में हुई चूक की भी जांच करेगी। साथ ही भविष्य में ऐसी परिस्थिति न बनेे। इसके लिए कमिटी सरकार को अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन योजना तैयार कर देगी।         
 


संबंधित खबरें