पटना। अग्रसेन सेवा न्यास एवं बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन ने अग्रसेन भवन, बैंक रोड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। चिकित्सा शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में 182 मरीजों की जांच और उन्हें चाय-बिस्कुट भी दी गई।
अध्यक्ष अमर अग्रवाल ने बताया कि 135 मरीजों के आंखों की जांच डाॅ शशि मोहनका ने किया। 36 मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क फेको विधि से बालाजी नेत्रालय में ऑपरेशन किया जायेगा। 21 मरीजों को निःशुल्क चश्मा भी दिया गया।
मधुमेह की जांच डॉ सुभाष कुमार ने की एवं दवा भी दी। हेपेटाइटिस बी की जांच डॉ बीके अग्रवाल एवं दांत की जांच डॉ नितिन मैतिन ने की। होमियोपैथ विशेषज्ञ डाॅ कन्हैया अग्रवाल ने भी विभिन्न बीमारियों की दवा दी। जीतेंद्र कुमार ने ब्लड प्रेशर, शैलेश कुमार ने ब्लड सुगर एवं बीना देवी ने एचआईवी की जांच की।
शिविर को सफल बनाने में पीके अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, सावरमल ड्रोलिया, अनिल गुप्ता, लक्ष्मण टेकरीवाल, श्रवण अग्रवाल, गोपाल झुनझुनवाला, ललन लाठ, रमेश अग्रवाल, राज कुमार खेमका, सुभाष बंका , रितेश तुलस्यान एवं अन्य पदाधिकारियों की भूमिका रही।