पटना। कैमूर एवं रोहतास जिलों में इको टूरिज्म योजनाओं की समीक्षा डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी 23 अक्टूबर को करेंगे। इसके लिए वे कैमूर जिला के मुंडेश्वरी धाम एवं करकटगढ़ और रोहतास जिला के दुर्गावती जलाशय जायेंगे। समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव दीपक सिंह एवं सबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
मुंडेश्वरी धाम में इको टूरिज्म पार्क विकसित किया जाना है। कैमूर वाइल्ड लाइफ सेन्चुरी जाने वाले पर्यटकों को पार्क में समुचित जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। करकटगढ़ में वाटर फाॅल के पास पर्यटकीय सुविधाओं को विकसित करने के अतिरिक्त इको पार्क बनेगा। दुर्गावती जलाशय क्षेत्र में नौका विहार एवं शेरगढ़ किला तक नेचुरल ट्रेल को विकसित किया जाना है। इससे लोग किला से जलाशय को देख सकेंगे।