मुख्य समाचार

किसानों के लिए 1349.28 करोड़ की योजना स्वीकृत

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए 1349.28 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई। इसमें आपदा प्रबंधन विभाग की कृषि इनपुट अनुदान समेत कृषि विभाग की छह योजनाएं हैं। 

कृषि विभाग के सचिव एन. सरवण कुमार ने बताया कि योजनाओं में कृषि यांत्रिकरण, जैविक खेती कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत चावल, गेहूं, दलहन एवं कोर्स सिरियल एवं वाणिज्यिक फसलों का उत्पादन, आत्मा योजना, संविदा आधारित नियोजित कर्मियों का वेतन, बामेती परिसर का प्रबंधन, सुरक्षा एवं अन्य प्रसार कार्यक्रम हैं। जैविक प्रोत्साहन कार्यक्रम और जलछाजन कार्यक्रम जल-जीवन-हरियाली योजना के प्रमुख अंग हैं। 
 


संबंधित खबरें