पटना। राज्य सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें तीन जिलों के एसपी हैं। मुजफ्फरपुर के एसएसपी मनोज कुमार को सुपौल का एसपी, बेतिया के एसपी जयंत कांत को मुजफ्फरपुर का एसएसपी एवं बीएमपी 2 (डेहरी ऑनसोन) की कमांडेंट निताशा गुड़िया को एसपी बेतिया बनाया गया है।
राहेतास के एसपी सत्यवीर सिंह बीएमपी डेहरी ऑनसोन के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। सुपौल के एसपी मृत्यंजय कुमार चौधरी आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र,सिमुलतला के कमांडेंट सह प्राचार्य बनाये गये हैं।