बेतिया। वाल्मीकिनगर टाइगर प्रोजेक्ट स्थित शिव मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा की। उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। शिव मंदिर से नारायणी नदी के तट पर पहुंचकर सीएम ने समीप के इलाकों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, सीएम के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार पाल, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह, डीएम नीलेश देवरे, एसपी राजीव रंजन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।